जे.के.ट्रस्ट ग्राम विकास योजना का ध्येय "पशु नस्ल सुधार योजना" (प.न.सु.यो.) के जरिए भारत के ग्रामीण क्षेत्रोंमें जीवन स्तर को बेहतर बनाना है । जिसके लक्ष्य निम्नांकित हैं :
शिशु मृत्यु दर और कुपोषण की रोकथाम : उच्च दुग्ध-उत्पादन क्षमता वाली गाय-भैंसों से प्राप्त दूध, शिशु मृत्यू दर (विशेषकर १२ माह से कम के आयु समूह में कुपोषण से होने वाली मृत्यु) को रोकने में मददगार साबित होता है तथा यह बच्चों में कुपोषण को भी कम करता है ।
रोज़गार का सृजन : गांवों के शिक्षित बेरोज़गारों हेतु रोजगार के अवसर उत्पन्न करना ।
गरीबी को दूर करना : दुग्ध-उत्पादन की वृद्धिसे प्रतिभागी किसान को अतिरिक्त दूध की विक्री से अपनी आय को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है ।